एसएसपी के आश्वासन के बाद भाकियू का जेल भरो आंदोलन स्थगित

3a142dc9-fd1b-47ac-95eb-de586c8d6315
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के जेल भरो के अल्टीमेटम से जिले के प्रशासन में खलबली मची। रात्रि से ही प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव के संपर्क में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा रहे ।महापंचायत स्थल पर भारी भीड़ जुटी । भाकियू कार्यकर्ता जेल भरो की तैयारी करके जत्था बनाकर मालवीय आवास पर पहुँचे।महापंचायत स्थल पर प्रदेश महासचिव 1:00 बजे के बाद जैसे ही पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की वार्ता के लिए बुलावा आ गया। प्रदेश महासचिव सीधे महापंचायत स्थल से प्रतिनिधि मंडल सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से वार्ता करने पहुंचे ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव व प्रतिनिधि मंडल को पूरा भरोसा दिलाया किसी भी निर्दोष व्यक्ति को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। हिस्ट्रीशीटर मनोज की हत्या में भाकियू के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह नामजद किए गए थे। एसएसपी ने कहा नामजद होना अलग बात है जांच में अगर यह निर्दोष है तो अपराधी नहीं है ।नाम आने से या एफआईआर में नाम दर्ज होने से अपराधी नहीं होते हैं ।इसके लिए पुलिस पूरी तरीके से साक्ष्यों के आधार पर जांच करती है। यह जांच मेरी देखरेख में हो रही है। कोई भी निर्दोष व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस आश्वासन से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रतिनिधि मंडल पूर्ण रूप से संतुष्ट हो गया और जेल भरो आंदोलन के लिए स्थगित कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

महापंचायत में चौधरी विजेंद्र सिंह यादव ने संबोधन करते हुए कहा चौधरी सौदान सिंह एक वरिष्ठ और बुजुर्ग नेता हैं इनका सम्मान भारतीय किसान यूनियन पूरे प्रदेश की करती है परंतु अगर यह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाने की साजिश रची गई या इनकी गिरफ्तारी हुई तो भारतीय किसान यूनियन बदायूं में प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ देगी ।हम लोग पूरे प्रदेश और देश के एकजुट हैं ।किसी भी कार्यकर्ता पर कोई आंच नहीं आने देंगे। भारतीय किसान यूनियन हमेशा ईमानदारी से लड़ाई लड़ती है । सच्चाई पर ही आडिग रहती है सच्चाई की लड़ाई हमेशा जीती जाती है चौधरी सौदान सिंह निर्दोष वह बेगुनाह हैं इनके लिए जिस तरह पार्टी बंद लोगों ने नामजद कराया है सच्चाई सामने आ जाएगी भारतीय किसान यूनियन जेल भरो आज पूरा प्रशासन में हल चल रही सुबह से ही सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धामा भारी फोर्स के साथ मालवीय आवास गृह पर तैनात रहे महापंचायत स्थल पर भारी फोर्स लगाया गया था कड़ी सुरक्षा के बीचो बीच आज महापंचायत स्थल रहा ।सुबह से ही महापंचायत स्थल मालवीय आवास गृह को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। ऐसा लग रहा था हरी टोपी धारी की पुलिस से आज तकरार हो सकती है ।परंतु प्रशासन ने बड़ी ही सूझबूझ से इस महापंचायत में जेल भरो के लिए वार्ता के द्वारा स्थगित कराने में सफल रहे ।


पूरे जिले के लोग दातागंज म्याऊं उसावा मूसाझाग विनावर वजीरगंज इस्लामनगर उझानी कछला कादरचौक बिल्सी बिसौली जिलेभर से पदाधिकारी आए थे ।कल ही प्रदेश महासचिव से कह दिया गया था कि हर हालत में न्याय मिलेगा इसलिए बदायूं में भीड़ कम जुटाई जाए ।शाम 4:00 बजे तक पंचायत स्थल पर भारी संख्या में प्रदेश महासचिव के सुनने के बाद और उनके निर्णय देने के बाद ही पंचायत को विराम दिया गया था। संचालन कर रहे मंडलीय नेता राजेश कुमार सक्सेना दिग्विजय कासगंज के जिला अध्यक्ष संजय प्रजापत झाझनसिह जिले के वरिष्ठ नेता रामा शंकर शंखधार जिले के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव ठाकुर अजय पाल सिंह राजीव गुप्ता किशन पाल सिंह मोरिया पंडित राम कुमार शर्मा भूपेंद्र सिंह कल्याण सिंह राठौर राजेंद्र पाठक ठाकुर जोगेंद्र सिंह सुखपाल सिंह रामस्वरूप श्याम पाल सिंह आर्य बाबू खान रईस अहमद नन्नू शैफी हरचरण लाल जितेंद्र कुमार यादव सुरेश गुप्ता दिलशाद हुसैन मोहनलाल नरेंद्र कुमार सक्सेना हारून गोश सतीश साहू नसरीन बेगम भूरे लाल शर्मा मलखान सिंह यादव अमरपाल सिंह यादव निर्मल सिंह यादव शिवदयाल सागर हरपाल सिंह शंकर लाल राजपूत दिनेश यादव सरदार सिमरनजीत सिंह विक्रम सिंह गुरु चरण सिंह पंचायत स्तर पर केस में नामजद भाकियू के वरिष्ठ नेता चौधरी सौदान सिंह भी पंचायत स्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा पुलिस गिरफ्तारी के लिए कहेगी मैं तैयार हूं ,लेकिन अगर निर्दोष हूं और पुलिस ने जबरन गिरफ्तारी का प्रयास किया तो जिले के मेरे यह सभी पुराने साथी एक साथ जेल भरो करेंगे ।इसके लिए सभी ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights