बिल्सी। नगर के साहबगंज स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजित की गई। जिसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की सोमवार को संदिग्ध हालत में हुई मौत पर दो मिनट का मौनधारण कर गहरा दुख जताया गया है। सपा नेता ललित गिरि ने कहा कि नरेंद्र गिरी ने हमेशा संत समाज की अनेक विचारधाराओं को जोड़ने का काम किया और उसमें बड़ी भूमिका निभाई। उनका पूरा जीवन अध्यात्म और धर्म के प्रचार पर मानव सेवा के लिए समर्पित रहा। गिरी ने कहा कि उनके खिलाफ हुए षड्यंत्र की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बैठक में सुनील गिरी, नीरज गिरी, अजय गिरी, महेंद्र गिरी, उमेश गिरी, ललित गिरी, चंचल गिरी, मुनीश गिरी, महेंद्र गिरी, उमेश गिरी आदि मौजूद रहे।