मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 30.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पशु तस्करों ने की पुलिस और ग्रामीणों पर फायरिंग, कार छोड़कर फरार हुए तस्कर

September 20, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 सहसवान । पशु तस्करों ने की पुलिस और ग्रामीणों पर फायरिंग  कार छोड़कर फरार हुए तस्कर ग्रामीणों  द्वारा घेराबंदी पर एक घायल दो कुंतल माँस बरामद  शक होने पर ग्रामीणों ने गांव से गुजर रही कार की घेराबंदी की। कार सवारों ने  ग्रामीणों को कुचलने का प्रयास किया। दीवार से टकरा कर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों को ग्रामीणों ने पकडने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
         कोतवाली क्षेत्र के गांव अलेहदादपुर भूड निवासी दुर्वेश का कहना है कि तीन चार दिन से रात में करीब दो बजे गांव से एक कार गुजर रही थी। ग्रामीणों ने शक के आधार पर रविवार रात कार को घेरने की योजना बनाई। रमेश, सुनील, रामसिंह, प्रवेश किशनवीर, भगवान सिंह, घनेन्द्र आदि ग्रामीण प्रधान पानसिंह के पास एकत्र हो गए। डनलप लगा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सुबह करीब चार बजे गांव दीनापुर की ओर से स्लेटी रंग की तेज रफ्तार कार आई। कार चालक ने डनलप लगा कर खडे ग्रामीणों को कुचलने का प्रयास किया। टक्कर लगने से रमेश और रामसिंह घायल हो गए। भगाने के प्रयास में कार दीवार से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार से निकल कर दो लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें पकडने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और खेतों की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार से करीब दो कुंतल मांस और दो गौवंशीय पशुओं के सिर बरामद हुए। कार को कब्जे में लेकर पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मांस को नष्ट करा दिया। दुर्वेश की ओर से पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज लवानिया का कहना था कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights