बिल्सी। नगर के जैन समाज द्वारा आज सोमवार को दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर भगवान श्री चंद्रप्रभु की शोभायात्रा यहां धूमधाम से निकाली गई। जो नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार बम्बा चौराहे होते हुए वहां से पुनः इसी मार्ग से होते हुए विभिन्न स्थानों से जैन समुदाय के लोगों ने आरती कर मंगल कामनाएं की। यहां सबसे पहले खवासी की बोली आदेश कुमार जैन, कुबेर की बोली अनिल कुमार जैन, सारथी को बोली अतुल कुमार जैन एवं इंद्र की बोली मृगांग जैन, अजीत जैन, मनोज जैन, बंटी जैन एवं मंगल कलश की बोली इंदु,रचना, निशा, पूनम ने उठाई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का जाप किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रीत जैन, प्रशांत जैन, अनिल जैन सोनी, डॉ आरती जैन, निखिल जैन मयंक जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, नीरेश जैन, अनुपम जैन, डब्बू जैन, सांजू जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, आशीष जैन, अजीत जैन, अरविंद जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन, अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।