यज्ञ, दीपयज्ञ और संस्कार पहुंचेगे घर-घर: शर्मा

21185fea-dff0-4887-bedd-c6a7219a2263
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिशानिर्देशानुसार आयोजित संगोष्ठी में जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा के मार्गदर्शन में ब्लाक उझानी और कादरचैक के ब्लाक समंवयकों का सर्वसम्मति से चयन हुआ। आत्मीय परिजनों को शांतिकुंज की आगामी गतविधियों से अवगत कराया गया।
जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि शांतिकुंज के समाजोपयोगी आगामी कार्यक्रम यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कारों की श्रंखला घर-घर तक पहुंचे। मानव में देवत्व धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो इस निमित्त ब्लाक समंवयकों का चयन किया गया है।
गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा ने बताया कि मुहल्ला यादवपुरी स्थित शिक्षक जयसिंह यादव की चैपाल पर हुई संगोष्ठी में भुवनेश कुमार शर्मा को उझानी ब्लाक समंवयक और कादरचैक क्षेत्र के गांव बमनौसी में हुई संगोष्ठी में रामवीर सिंह को कादरचैक ब्लाक समंवयक सर्वसम्मति से चुना गया।
गायत्री परिजनों ने नवनियुक्त उझानी ब्लाक समंवयक भुवनेश कुमार शर्मा, कादरचैक ब्लाक समंवयक रामवीर सिंह का गायत्री मंत्र का पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर आर्येंद्र यादव, रघुनाथ सिंह, विवेक कुमार अग्रवाल, सुखपाल यादव, बदन सिंह यादव, ध्रुव यादव, नरेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, अजय पाल सिंह, श्यामपाल सिंह, डाॅ. वीरेंद्र पाल शर्मा, रामकिशन, सत्यपाल सिंह, धनपाल सिंह, लटूरी सिंह, शिशुपाल सिंह, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights