सोनरूपा ने डॉ उर्मिलेश और हिंदी गजल की प्रथम प्रति उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश को भेंट की

fae08986-2ff1-49a7-b3a3-8929cd358b56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। विख्यात कवि,ग़ज़लकार डॉ उर्मिलेश के कृतित्व पर आधारित संकलन की सम्पादक कवयित्री सोनरूपा विशाल ने कल लखनऊ में ‘डॉ.उर्मिलेश और हिन्दी ग़ज़ल’ की प्रथम प्रति उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा को भेंट की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

साहित्य प्रेमी डॉ दिनेश हमेशा से डॉ उर्मिलेश की कविताओं के प्रशंसक रहे हैं।उन्होंने कहा ये संग्रह शोधार्थियों तक पहुँचे इसके लिए वे सम्भव प्रयास करेंगे।


सोनरूपा विशाल ने बताया कि क्योंकि समकालीन ग़ज़ल के सर्वाधिक सक्रिय-सार्थक ग़ज़लकारों की अग्र पँक्ति में डॉ उर्मिलेश के नाम का उल्लेख किया जाता है और हिन्दी ग़ज़ल की यात्रा,परम्परा और विकास का अगर अध्ययन करना है तो डॉ उर्मिलेश को पढ़े बिना ये अधूरा रहेगा इसीलिए हिन्दी ग़ज़ल के प्रतिनिधि ग़ज़लकारों में प्रारम्भिक स्थान रखने वाले डॉ. उर्मिलेश का श्रम नमनीय है। ये संकलन उनके इसी अवदान के सम्मान में एक प्रयास है।
इस वृहद संकलन के प्रेरक और वरिष्ठ ग़ज़लकार हरेराम समीप एवं इस ग्रन्थ का सम्पादन उन्होंने स्वयं किया है।
लगभग 375 पेज के इस संग्रह में 29 विद्वानों और समीक्षकों के आलेखों के साथ-साथ डॉ. उर्मिलेश के हिन्दी ग़ज़ल पर शोध परक आलेख एवं उनका आत्मकथ्य सहित कई ग़ज़लें व शेर शामिल हैं साथ ही उनके रचनाकर्म पर पुरानी और नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ भी हैं।
ये किताब हिन्दी ग़ज़ल पर होने वाले शोध कार्यों के लिए एवं ग़ज़ल से सरोकार रखने वाले पाठकों द्वारा निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights