बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में जनपद स्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार प्रतियोगिता सम्मान एवं विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायँ दीपमाला गोयल उपस्थित रही। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं परीक्षार्थियों द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा संपन्न कराई गई। मुख्य अतिथि द्वारा समस्त स्टाफ एवं परीक्षार्थियों को भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उज्जवल भविष्य की कामनाएं एवं शुभकामनाएं दी, जिसमें प्रतियोगिता में सफल परीक्षार्थियों एवं शिल्पकार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 सलारपुर राजीव कुमार प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, दातागंज वेद प्रिय आर्य, कार्यदेशक ओपी यादव, सेवानिवृत्त कार्यदेशक गिरधारी सिंह राठौर, कार्यदेशक दातागंज श्रवण कुमार शुक्ला, एवं समस्त आई0टी0आई0 स्टॉप एवं परीक्षार्थी उपस्थित रहे।