उझानी।कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर स्थित ढावे पर पुलिस व आवकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर ढावे से तमंचे,लाइसेंसी राइफल व कारतूस बरामद कर युवक को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।
रविवार की रात्रि गश्त के दौरान एस.आई रामेंद्र सिंह,एस.आई दिगम्बर सिंह हमराह कां०नीरज राठी,कां०संजीव कुमार व आवकारी निरीक्षक रोहित शर्मा क्षेत्र नं० एक सदर,आवकारी कां०अजय कुमार शर्मा,आवकारी कां० नईमुद्दीन ने कोतवाली क्षेत्र में स्थित भगवान ढावा पर चेकिंग की।चेकिंग के दौरान ढावा पर खोखे पर बैठे रामआसरे शर्मा पुत्र भगवान दास शर्मा निवासी ग्राम गंगोरा थाना उझानी के पास से एक तमंचा 315 बोर,पैंट की जेब से तीन कारतूस जिन्दा,गद्दी के नीचे रखी एक पेटी कारतूस 12 बोर के 25 जिन्दा कारतूस व एक देशी तमंचा 12 बोर बरामद हुआ।दुकान के खोखा में लकड़ी की पेटी के अंदर रखी एक बैल्ट जिसमें 22 कारतूस जिन्दा 315 बोर,एक थैली में बंधे 18 खोखा कारतूस 315 बोर,दूसरी थैली में बंधे 35 खोखा कारतूस 12 बोर व तीसरी थैली में 5 कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद हुए व कोने में एक खडी एक राइफल लाइसेंसी 315 बोर बरामद हुई।पुलिस रामआसरे को गिरफ्तार कर थाने ले आयी।कानूनी कार्यवाही के बाद पुलिस ने युवक को जेल भेजा है।