बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार के निर्देशन” में मिशन शक्ति” फेस 3 एवं “शिक्षक पर्व” के कार्यक्रम के अंतर्गत “छात्रों के चरित्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका” शीर्षक पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं की असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान ,डाॅ. डाॅली ने छात्राओं को बताया कि छात्रों के चरित्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका उस कुम्हार की तरह होती है जो कच्ची मिट्टी की तरह बचपन से ही बच्चे को सही आकार देकर संघर्ष की आग में तपा कर परिपक्व बनाने की क्षमता रखता है। शिक्षक एक सच्चा मार्गदर्शक होता है जो अपने विद्यार्थी को हमेशा सही और गलत का अंतर बताते हुए उसे सत्य, अहिंसा, निष्ठा एवं मानवता जैसे नैतिक मूल्यों का विकास करने में सहायक होता है एक शिक्षक के जीवन में शिक्षक से गुरु बनने तक का सफर अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि छात्र अपने गुरु के गुणों को आत्मसात करने की कोशिश करता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के डॉ राजधन, डॉ वंदना, डां संजीव श्रीवास,डाॅ बृजेश , डॉ ऋषभ भारद्वाज, डॉ भावना सिंह ,श्री सीताराम ,श्री रोहित कुमार ,अफसाना खातून आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 79 छात्राओं ने सहभागिता की।