उझानी।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गश्त के दौरान पुलिस ने कच्ची शराब जंगल में बनाते एक युवक को घेरावन्दी कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पकड़े गये युवक के कब्जे से कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद युवक को जेल भेजा है।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंखिया नगला के जंगल में गंगा नदी के किनारे मुक्तिधाम के पास गश्त के दौरान कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार हमराह कांस्टेबिल अरविन्द कुमार,कां० अंशुल सिसौदिया ने शराव बना रहे युवक की घेरावन्दी कर दबोच लिया।कच्ची शराव बना रहे पकड़े गये युवक को पुलिस थाने ले आयी।पुलिस ने पकड़े गये युवक के कब्जे से दो प्लास्टिक की जरीकेन में 20 लीटर कच्ची शराब,एक छोटा स्टील ड्रम,एक पतीली एल्यूमीनियम,एक छोटा गैस सिलेंडर,पाइप,चूल्हा व लहन आदि बरामद किया।पुलिस पूछ्ताछ में युवक ने अपना नाम मिसरावली पुत्र इसरार निवासी ग्राम पंखिया नगला वार्ड नम्बर एक थाना उझानी बताया है।पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद युवक को जेल भेजा है।