सहसवान। ब्लाक क्षेत्र के गांव मुजरिया के प्राथमिक विद्यालय और कृषि जूनियर हाईस्कूल में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने व उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष मुजरिया वीपी सिंह, एसआई संजय सिंह ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताया और इनके प्रति सजग रहने को कहा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी समस्या के लिए पुलिस की मदद लें। महिला सशक्तिकरण व आत्मरक्षा को विकसित करने के लिए महिला कॉन्स्टेबल शीतल थामा व कीर्ति मिश्रा ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिला हेल्प डेस्क पर आकर अपनी समस्या बताने और आत्मरक्षा के टिप्स दिए। एआरपी राजन यादव ने बालिकाओं को महिला खिलाड़ियों के बारे में बताते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसरों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रिंसिपल विजयपाल सिंह, मदन सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामदत्त, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।