सहसवान। बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 306 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि मंगलवार को करीब 350 लोगों का टीकाकरण किया गया था। बता दें कि अधिकारियों स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर घर पहुँचकर लोगों से वेक्सीन लगवाने के लिए अथक प्रयास किए गए थे । सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा इमरान हसन सिद्दीकी ने बताया कि गाइड लाइन जारी होने के बाद टीकाकरण के लिए अस्पताल आने वाले लोगों की संख्या बढ गई है। इधर एनएचएम जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी ने कहा कि जनपद के समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी व अधिकारीगण पूरी निष्ठा व सेवाभाव सरकार की मंशा के अनुरूप अपनें दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं जो कि अत्यंत सराहनीय व प्रसंशनीय है साथ ही जिलाधिकारी महोदया, मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल व समस्त चिकित्सा अधीक्षक के प्रति आभार भी व्यक्त करते हुये कहा कि ये सब सफलता हमारे उच्चाधिकारीगण के सफल मार्गदर्शन में ही फलीभूत हो रहा है। ,