बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रोहताश कुमार सक्सेना ने भा जा पा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आशा ही नहीं बढ़ा बल्कि पूर्ण विश्वास है कि उनकी अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जनपद बदायूं में और अधिक मजबूत होगी। नए अध्यक्ष पार्टी की अंदरूनी गंदगी को साफ करने का काम करेंगे। जो वक्त के हिसाब से बहुत जरूरी था। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गए इस सराहनीय कदम की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। वर्तमान हालात में जनपद बदायूं के कुछ भाजपाई पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे थे ।जनप्रतिनिधि भी तानाशाह हो कर मनमानी करने पर तुले है। जिससे जनता में खिन्नता फ़ैल रही थी ।जिस कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ता। इसलिए पार्टी में बदली और छटनी और अपरिहार्य हो गई थी।