बदायूं।आज महादलित परिसंघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन पाल वाल्मीकि वाह आकाश आनंद तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में ज्ञापन तहसीलदार बिल्सी को सौंपा गया। जिसमें थाना इस्लाम नगर के ग्राम विजयपुर ने वाल्मीकि समाज के राजेश पुत्र रज्जू वाल्मीकि पर यादव समाज द्वारा घर में घुसकर मारपीट करना वह जाति सूचक शब्द का प्रयोग करना तथा पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना बल्कि उल्टा पीड़ित परिवार को मेडिकल जांच करवाने की वजह जबरदस्ती फैसला करवाने को मजबूर करने के संबंध में निष्पक्ष जांच करवाने हेतु तहसीलदार बिल्सी को अवगत कराया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सुशील कुमार वाल्मीकि ने कहा कि मामले को जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए अन्यथा महादलित परिसंघ दोषियों के विरुद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा। तथा पीड़ित परिवार की रिपोर्ट लिखकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाए अन्यथा महादलित परिसंघ दोषियों के विरुद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी । जिसमें पीड़ित परिवार ,राजेश, अजय सूरजपाल श्याम पाल सुनील कुमार वाल्मीक आदि लोग मौजूद रहे