बूथ का हर पदाधिकारी ही पार्टी की ताकतःनजर मुहम्मद

07BDN-51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी में रुदाक्ष गेस्ट हाउस में हुई सपा की बैठक

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी। समाजवादी पार्टी बिल्सी विधानसभा की मासिक बैठक आज मंगलवार को नगर के दीननगर शेखपुर चौराहे के निकट स्थित रुद्राक्ष गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष किशोरीलाल शाक्य एवं संचालन सरताज अल्वी ने किया। बैठक को संबोधित कर रहे जिला उपाध्यक्ष नजर मुहम्मद ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर पंहुच कर वोट बढ़ाना है। ताकि समाजवादी पार्टी बूथ स्तर मजबूती मिल सके। उन्होने कहा कि बूथ स्तर का पदाधिकारी ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होता है। इसलिए ऐसे पदाधिकारियों को पूरी लग्न के साथ इस कार्य में लग जाना चाहिए। सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों को वोटर लिस्ट एवं प्रारूप-6 का वितरण भी किया गया। संभावित प्रत्याशी एवं जिला उपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फिर से प्रदेश की सत्ता में देखना चाहती है। क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में बढ़ती हुई मंहगाई की समस्या से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। अभी जनता चुप है,मगर विधानसभा चुनाव में इसका पूरी तरह से बदलना लेने के लिए तैयार बैठी है। सपा नेत्री ममता शाक्य ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ काफी बढ़ गया है। पुलिस थानों में जनता की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रही है। साथ ही महिलाओं का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे पहले सपा नेता अमित मथुरिया, सर्वेश यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राजेश्वर यादव, प्रदीप गुप्ता, गोपी बल्लभ शर्मा, सुभाष यादव, इकरार अहमद, तीरथ प्रसाद मौर्य, राजू जाटव, देवेंद्र यादव, मुनेन्द्र कुमार, फैजान राईन, संदीप मौर्य, सतीश चंद्र, राममोहन, प्रवेंद्र मौर्य, केपी शाक्य, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, अजय दिवाकर, नरेंद्र कुमार, ,अजीत साहू, ललित गिरी, अशोक पाल आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights