शाहजहांपुर ।थाना नूरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुख्त्यार बंगाली कॉलोनी में बीमारी से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान गवाई। थाना न्यूरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुख्तार बंगाली कॉलोनी निवासी माधव मिस्त्री ने बताया कि मेरी पत्नी अनीता उम्र 32 वर्ष काफी समय से बीमार चल रही थी बीमारी से तंग आकर बीती रात मौका पाकर गले में दुपट्टा डाल कर अपनी जान गवाई। सुबह जब उठकर देखा तो अनीता का शव बल्ली में लटका झूल रहा था। घटना की सूचना न्यूरिया पुलिस को दी।घटना के मामले में थाना निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि मृतिका के पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिपोर्ट आने पर अग्रम कारवाई अमल में लाई जायेगी.