बिल्सी। अरिहंत ग्रुप द्वारा संचालित अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने इस वर्ष पांच हजार वृक्षों को लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसको लगाने के बाद आज अभियान का समापन किया गया। समिति संस्थापक प्रशांत जैन ने बताया कि उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष पांच हजार वृक्षों का रोपण जिले के सरकारी कार्यालय पुलिस थाना, सार्वजनिक स्थलों, पार्को आदि में रोपित कर लक्ष्य पूरा किया है। उनकी समिति ने विगत पांच वर्षों में 26000 वृक्ष लगा चुकी हैं। 2022 में आगे का लक्ष्य तय किया जाएगा। अब समिति सिर्फ पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उनकी समिति के कार्यरत समस्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए कार्य मुक्त कर दिया गया है। नवीन कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा।