बिल्सी। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सपा की सरकार ही बनेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा के सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास विरोधी सरकार है। जिससे हर वर्ग त्रस्त है। 2022 में होने वाले चुनाव जनता भाजपा को मुंह तोड़ जबाब देगी। पूर्व सांसद ने खैरी निवासी लालू यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले ममता शाक्य ने कहा कि आए दिन महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला उत्पीड़न, अपराध से जनता बुरी तरह त्रस्त है। मंहगाई और बेरोजगारी ने आमजन की कमर तोड़ दी। इस मौके पर सोवरन सिंह यादव, सर्वेश यादव, सौरभ सागर, टिंकू शाक्य, ऋतु शाक्य, दुष्यंत वार्ष्णेय, अनन्या वार्ष्णेय, फैजान राइन, हरिओम सिंह, राममूर्ति मौर्य, सत्यपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।