21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक आज ट्विट्टर पर चलाएंगे हैश टैग अभियान

cd155f96-7cef-46af-8d62-3b656d60cabb
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

14 को ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन हेतु शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की हुई बैठक-
बदायूं।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देश पर जिला बदायूं के पदाधिकारियों की एक बैठक जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा घोषित शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, अनंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं रसोइयों से सम्बंधित 21 सूत्रीय मांगपत्र से सम्बंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई एवं उनको पूरा कराने की रणनीति तय की गईं।
संजीव शर्मा ने बताया कि प्रान्तीय आह्वान पर 7 सितम्बर को दोपहर 10 बजे से 1 बजे तक ट्विट्टर हैश टैग अभियान एवं आगामी 14 सितम्बर को 21 सूत्रीय मांगों हेतु ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही 21 सूत्रीय मांगों से सम्बंधित फ्लेक्स का अनावरण कर सम्सत विद्यालयों में चस्पा करने हेतु निर्देशित किया।
जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों से 7 तारीख को संघ द्वारा उपलब्ध कराए गए हैश टैग का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक ट्वीट कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी एवं अध्यक्ष संजीव शर्मा ने 14 तारीख को ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु रणनीति तय की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बैठक में अध्यक्ष उझानी अरविंद दीक्षित, मंत्री बिसौली अनुज शर्मा, मंत्री वजीरगंज सलमान खान, मंत्री समरेर संजय यादव, अध्यक्ष सलारपुर सुरेंद्र पटेल, अध्यक्ष आसफपुर डॉ0 यतीन्द्र शर्मा, अध्यक्ष कादरचोक बृजेश यादव, अध्यक्ष सहसवान अशोक यादव, मंत्री कादरचोक तरग़ीब दानिश, कोषाध्यक्ष म्याऊं अराफात खान, मंत्री जगत आफाक अहमद, अध्यक्ष म्याऊं राजेश कुमार,
मंत्री समरेर गुरुचरण सिंह
मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष समरेर अजय पाल तोमर, मंत्री सहसवान नरेंद्र सिंह, संयोजक उझानी रामसेवक सिंह, कोषाध्यक्ष जगत अरुण सक्सेना, मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज आदि उपस्थित रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights