किसान आंदोलन में अल्लाहु अकबर और हर -हर महादेव का नारा नफ़रत की राजनीति का दौर खत्म का संकेत दे रहा :अनीस सिद्दीकी

3e41b8ec-87a6-40ca-a03d-aa20be9163cb
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर।शिक्षित युवा वर्ग के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनीस सिद्दीकी ने कहा किसान आंदोलन में अल्लाहु अकबर और हर -हर महादेव का नारा नफ़रत की राजनीति का दौर खत्म होने का संकेत दे रहा है हिन्दुतान के अमन पसंद लोगों को किसान आंदोलन को मज़बूती देने चाहिए हिन्दुस्तान के मुस्तकबिल संवारने का सबसे बेहतरीन नारा अल्लाहु अकबर हर-हर महादेव
मुजफ्फरनगर में किसान संगठनों की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अल्लाहु अकबर के नारे लगाए टिकैत ने इन नारों को लगाते हुए कहा उनके पिता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अल्लाहु अकबर और हर हर महादेव का नारे लगया करते थे टिकैत ने कहा कि अब यहां अल्लाहु अकबर और हर -हर महादेव का नारा एक साथ लगेगा दंगा कराने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सितम्बर 2013 मे ही मुजफ्फरनगर में ही सम्प्रदायिक दंगे हुए थे इन दंगों ने जाट मुस्लिम गठजोड़ को भारी आघात पहुंचाया था दंगों के बाद अब फिर से मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक सद्धभाव देखने को मिल रहा है
किसान महापंचायत के मंच से लगे इन नारों की सराहना करना चाहिए उन्होंने कहा कि जिस दौर में राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों का नाम लेने से भी डर रही हैं उस वक्त में इतने बड़े मजमे में अल्लाहु अकबर का नारा लगाना वाकई काबिल ए तारीफ है। जिस दौर में सारी सेकुलर पार्टी मुसलमानों का नाम लेने से डरती हैं उस दौर में मुसलमानों को एक आंदोलन के स्टेज से अल्लाहु अकबर का नारा लगाकर ये मैसेज दिया गया कि नफ़रत की राजनीति का दौर खत्म होने वाला है।
जिस मुज़फ्फरनगर में दंगे हुए और बहुतों के घर उजड़ गए आज मोहब्बत की शुरुआत “हर-हर महादेव और अल्लाह-ओ-अकबर” के नारों से की गई। हिन्दुतान के अमन पसंद लोगों को किसान आंदोलन को मज़बूती देने चाहिए और आवाहन भी करना चाहिए कहा कि इस दौरे इंक़लाब का इस्तकबाल (स्वागत) तहेदिल से करना चाहिए और किसानों के इस मुहिम में भरपूर साथ देकर इन्हें मज़बूत करना चाहिए
पिछले वर्ष केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि सुधार क़ानून के विरोध में किसान आंदोलन नवंबर 2020 में शुरु हुआ था जो अभी तक जारी है। हालांकि बीच-बीच में यह आंदोलन कमज़ोर भी पड़ा लेकिन इसके बावजूद किसानों ने हौसला नहीं हारा कल मुजफ्फरनगर में हुई पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने वादा किया कि जब तक आंदोलन सफल नहीं होगा तब तक वे मुजफ्फरनगर की ज़मीन पर क़दम नहीं रखेंगे। इसी पंचायत से उन्होंने अल्लाहु अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगाकर सामाजिक सौहार्द का भी पैग़ाम दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights