बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सामने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन परिचय के बारे में बताया गया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारतभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। ‘गुरु’ का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे। उन्हें अध्यापन से गहरा प्रेम था। एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे। वह एक महान शिक्षक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे। वह विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के योगदान और भूमिका के लिए प्रसिद्ध थे। इसलिए वह केवल पहले व्यक्ति थे जिन्होंने न केवल शिक्षकों के बारे में सोचा बल्कि उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया। उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनके तथा सभी शिक्षकों के सम्मान में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को पूरे भारत में टीचर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा।इस अबसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।