उझानी में स्विफ्ट डिजायर कार से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत,मचा कोहराम
उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा मार्ग पर एक गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार ट्क्कर मार दी थी।कार की टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल रैफर भर्ती कराया।जहां युवक की हालत नाजुक देख हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया।बरेली अस्पताल में युवक की हालत में सुधार न हाेने पर परिजन उसे उपचार को अलीगढ़ ले जा रहे थे जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बुधवार की दोपहर एक सितम्बर को कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौली निवासी सुभाष चन्द्र (29) पुत्र ओमप्रकाश गांव से बाइक द्वारा किसी कार्य से जा रहा था।वह जैसे ही थाना क्षेत्र के जिरौलिया गांव पर हाइवे पर पहुंचे तभी उझानी की तरफ से बदायूं की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।दोनों वाहनों की ट्क्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अब्दुल्लागंज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आयी।जिला अस्पताल में चिकित्सको ने सुभाष की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया।जहां गंभीर रूप से घायल सुभाष की हालत बिगड़ने पर परिजन शनिवार की सुबह 4 सितम्बर को सुभाष को उपचार के लिये अलीगढ़ ले जा रहे थे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं सुभाष की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद से ही कार चालक फरार है।













































































