शिक्षक छात्रों को सही – गलत का फर्क बता उनके चरित्र का निर्माण भी करते हैं

f451152f-178a-4220-ab8c-500d6afd79ba
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। बीजेपी के विधायक डॉ अरुण ने कहा कि शिक्षक छात्रों को सही और गलत का फर्क बता कर उनके चरित्र का निर्माण भी करते हैं। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेम सुरेश फ़ाउंडेशन बरेली द्वारा आज सुरेश शर्मा नगर स्थित फ़ाउंडेशन सभागार में राष्ट्र निर्माता सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार नगर विधायक बरेली रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी के नगर विधायक बरेली द्वारा दीप प्रज्वलन व डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन व स्वर्गीय प्रेम प्रकाश शर्मा, स्वर्गीय सुरेश चंद्र शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि हमारे माता-पिता हमें जन्म देते हैं। वहीं शिक्षक हमें सही मार्ग दर्शन के साथ हमारे भविष्य को उज्जवल बनाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि शिक्षकों का स्थान हमारे माता-पिता से भी ऊपर होता है। शिक्षा के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जिस प्रकार हमारे शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार हमें जीवन में आगे बढ़ने और ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए शिक्षा की जरुरत होती है। सभी छात्रों को निस्वार्थ भाव से एक शिक्षक ही शिक्षा प्रदान कर सकता है।
फ़ाउंडेशन संस्थापक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि शिक्षक वह दीपक है जो हमारे अंदर ज्ञान का उजाला भरते हैं। एक शिक्षा अपना पूरा जीवन हमें ज्ञान और सही रास्ता दिखने में लगा देते हैं। महान कवि कबीरदास जी ने भी कहा है कि यदि गुरु और गोविंद दोनों सामने हो तो हमें पहले गुरु का चरण स्पर्श करना चाहिये क्योंकि एक शिक्षक ही हमें ज्ञान दे कर भगवान तक पहुंचने का रास्ता दिखते हैं।
फ़ाउंडेशन सहसंस्थापक अंजलि शर्मा ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के स्रोत हैं। वे हमारे विचारों को आकार देते हैं। वह हमें बेहतर इंसान बनना और समाज को वापस देना सिखाते हैं। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्या उषा शर्मा व सर्वेश कुमार, पंकज कुमार, मोहन स्वरूप गंगवार, सौरभ शर्मा, प्रदीप कुमार गंगवार, संदीप कुमार मिश्रा, चित्रा सक्सेना, नीता शर्मा, कुमारी पल्लवी मिश्रा, कुमारी वैशाली शर्मा, ख़ुशबू गुप्ता, कुमारी राशि यादव, ज्योति पाठक, राजकुमार व मोनु बाबू आदि रहे ।
सभी शिक्षकों को मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार द्वारा सम्मानित किया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights