बिल्सी। आज शुक्रवार को क्षेत्र के गाँव गुधनी, कछला, मिश्रीपुर मकुईया, नैथुआ, मुजरिया, वितरोई, दहेमू समेत दर्जनों गांवों सपा द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के तहत सपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने कार्यकर्ताओ से संपर्क समाजवादी की विचारधारा एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होने कहा कि वर्तमान में आए दिन हो रहे महिलाओं पर अत्याचार एवं उत्पीड़न को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रत्येक महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। क्योंकि बढ़ती महंगाई परिवार का बजट बिगड़ने से हमारी माताएं-बहनों को कमर तोड़ने का काम किया है। पिछडा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। जनता का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। प्रदेश का विकास, नौजवान को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, गरीबों को उनका अधिकार सिर्फ समाजवादी पार्टी ही दे सकती है। इस मौके पर चरन सिंह यादव, राममोहन यादव, नेत्रपाल श्रीवास्तव, यूसुफ खान, इसरार अहमद, लोचन सागर, बृजभान तोमर, देवपाल नागर, दिनेश शर्मा, टिंकू शाक्य, मोहर सिंह यादव, पप्पू, सौरभ सागर, गोपाल बघेल, इंद्रपाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।