बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में आज शुक्रवार की दोपहर एक घरेलू गैस सिलेंडर उस समय अचानक से आग लग गई। जब रसोईघर में चाय बनाने की तैयारी चल रही थी। सिलेंडर के आग पकड़ते ही परिवार के लोगों ने अफरा-तफरी में मच गई। इतने में किसी ने चलते हुए सिलेंडर को घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बाद में पहुंची पुलिस ने सिलेंडर की आग को बुझाकर शांत किया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव बैरमई खुर्द निवासी विमल कुमार पुत्र राकेश कुमार के घर की महिलाएं चाय बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही गैस पर वर्तन रखकर चूल्हे को चालू किया तो लीक हो रहे सिलेंडर ने आग को पकड़ लिया। जिसके बाद सिलेंडर के ऊपर आग ने भंयकर रुप धारण कर लिया। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। तभी लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, परंतु आग पर वह काबू नहीं पा सके। जिसके बाद घर वालों ने सिलेंडर को सड़क पर फेंक दिया। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में यहां पुलिस ने जलते हुए सिलेंडर की आग को बुझाकर शांत किया। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।