बदायूं में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा के साथ भगवान परशुराम चौक का हुआ अनावरण

8170d86d-a97b-4bb1-92ce-690a4b204dd3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग हुए शामिल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

‍बदायूं।भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति बदायूँ के तत्वाधान में आज बदायूं में भगवान परशुराम चौक एवं भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि न्याय मंत्री, उ0 प्र0 सरकार ब्रजेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री, नगर विकास एवं बदायूँ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, चेयरपर्सन दीपमाला गोयल द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में प्रातः वेला में आचार्य राधेश्याम अवस्थी “रसेंदु” के निर्देशन में विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन सम्पन्न हुआ। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगणों द्वारा नेहरू आदर्श इंटर कालेज अलापुर के प्रबंधक अश्विनी भारद्वाज के नेतृत्व में अलापुर में भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात गुड्डो लॉन पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
ततपश्चात मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नगर विकास महेश चंद्र गुप्ता, चेयरपर्सन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, महापौर बरेली उमेश गौतम, बिल्सी विधायक आर0के0शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जितेंद्र यादव, योगेंद्र सागर एवं समिति के अध्यक्ष कौशलानंद पांडेय ‘लालन’ एवं महामन्त्री अजय मिश्रः द्वारा मां सरस्वती, रजनी मिश्रा एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद अतिथियों का सम्मान उनको फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किये गए साथ ही स्मृति चिन्ह भी दिए।


मुख्य अतिथि बृजेश पाठक को समिति की ओर से भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं समिति के महामंत्री पं0 अजय मिश्र: द्वारा प्रतीक चिन्ह फरसा भेंट किया।


ततपश्चात मुख्य अतिथि मा0 ब्रजेश पाठक एवं राज्यमंत्री नगर विकास महेश चंद्र गुप्ता, चेयरपर्सन दीपमाला गोयल एवं सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा भगवान परशुराम के भव्य चौक का लोकार्पण किया गया एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण कर भगवान परशुराम को माल्यार्पण किया। इस दौरान मंत्री द्वारा अतिथियों पर पुष्पवर्षा भी की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए भगवान परशुराम प्रकाश पुंज है  उनकी क्षमाशीलता, दानशीलता, सनातन मर्यादा, न्यायप्रियता, मातृ-पितृ भक्ति समस्त मानवीय समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों समेत सर्वसमाज का सम्मान सुरक्षित है।

विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नगर विकास महेश चंद्र गुप्ता ने ‍कहा कि भगवान परशुराम का पूरा जीवन ही समाज व समाज की बुराइयों को समाप्त करने को समर्पित रहा है। सभी को भारत माता के सम्मान में एक जुट रहने का प्रण दिलाया।

चेयरपर्सन दीपमाला गोयल ने कहा कि शहर के सौंदर्यकरण में एक कदम और बढ़ाते हुए भगवान परशुराम चौक की सौगात नगर वासियों को दी गई है अब नगरवासियों का दायित्व है कि अपने नगर समेत भगवान परशुराम चौक को स्वच्छ रखें और सत्य के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम वीरता और महानता के प्रतीक हैं। उन्हें अमरता का वरदान प्राप्त था। कहा जाता है कि आज भी धरती पर भगवान परशुराम जीवित हैं। 

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने प्रेरणा बनकर जीवन व्यतीत किया। आज आवश्यक है कि स्वर्ण समाज एकजुट होकर अपनी प्रतिष्ठा एवं सम्मान के रक्षार्थ समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करे।

मुख्य वक्ता बिल्सी विधायक राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने जीवन में सेवा कार्यो एवं भाईचारे का संदेश दिया है सभी को उनके बताए मार्गो पर चलना चाहिए।

पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष शिक्षक संघ सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान परशुराम ने लोगों को जनसेवा का संदेश दिया है। आवश्यक है कि सभी एकजुट हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने जनपद में भव्य चौक के लिए नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल एवं राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के साथ साथ समिति का आभार जताया।

पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम से सभी ब्राह्मणों को एकजुट होकर अत्याचारों के खिलाफ लड़ने आवश्यकता है।

समाज सेवी देवदत्त शर्मा ने कहा कि बदायूं में भगवान परशुराम चौक का निर्माण निश्चय ही यहां के ब्राह्मणों का एकजुट होने का संदेश है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अक्षत अशेष एवं पंकज शर्मा द्वारा किया गया।

समिति के सतत प्रयास से हुआ भव्य परशुराम चौक का निर्माण
बताते चलें कि कि बदायूँ नगर में विभिन्न चौराहों के सौंदर्यीकरण एवं नामकरण के क्रम में लाबेला चौक को परशुराम चौक के रूप में नामकरण हेतु भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति बदायूँ के पिछले काफी समय से अनुरोध को दृष्टिगत रखते हुए अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपमाला गोयल एवं राज्यमंत्री नगर विकास महेश चंद्र गुप्ता द्वारा गत 15 जनवरी को लाबेला चौक को भगवान परशुराम चौक के रूप में नामकरण एवं सौंदर्य करण करने की स्वीकृति दी गई थी। जिस के क्रम में दिनांक 24 जनवरी को महेश चंद्र गुप्ता एवं दीपमाला गोयल एवं समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामशंकर भारद्वाज द्वारा भगवान परशुराम चौक का विधिवत शिलान्यास किया गया था। समिति के अध्यक्ष कौशलानन्द पांडेय एवं महामन्त्री अजय मिश्रा के कुशल दिशा निर्देशन में शिलान्यास तिथि से ही भगवान परशुराम चौक निर्माण एवं मूर्ति निर्माण का कार्य चल रहा था। अप्रैल माह से हुए लाकडाउन के कारण कार्य को पूर्ण होने में समय लगा।

समाज के लोगो ने किया बढ़-चढ़कर सहयोग-
परशुराम चौक का निर्माण एवं परशुराम जी की मूर्ति निर्माण में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष शिक्षक संघ सतीश चंद्र मिश्र, बरेली के मेयर उमेश गौतम, वरिष्ठ समाजसेवी कमलकांत, भाजपा नेता डी0के0 भारद्वाज, मंजुल शंखधार समेत समाज के तमाम गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में दूर-दूर से शामिल हुए अतिथि- जनपद में भगवान परशुराम चौक लोकार्पण का साक्षी बनने हेतु दूर-दूर से लोग पधारे। उझानी बिल्सी सहसवान रामनगर दातागंज बिसौली बिसौली अलापुर वजीरगंज उन्नति कछला कादरचौक बिनावर समरेर, उसहैत, उसावां इस्लामनगर समेत तमाम स्थानों के अलावा बरेली कासगंज चंदौसी शाहजहांपुर हरदोई आदि जिलों से लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

समाज के 21 सक्रिय युवाओं को किया गया सम्मानित-
कार्यक्रम के दौरान समाज के सक्रिय युवाओं को भी समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिनमें संजय पाठक, आयुष भारद्वाज, सुमित राजेश मिश्र, नकुल भारद्वाज, अमोल शर्मा, सार्थक द्विवेदी, शांतनु दुबे, सुमित मिश्र शंभू, अंकित पांडेय, सोहित उपाध्याय, नमन चतुर्वेदी, संतोष शब्देन्दु, शिवओम भारद्वाज, अचल शर्मा, मूर्ति शिल्पकार आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कौशलानंद लालन पांडेय, राम बहादुर पांडेय, सतीश चंद्र मिश्रा, उमेश गौतम, देवदत्त शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, अजय मिश्र:,  राहुल चौबे, नत्थू लाल पाराशरी, सुरेंद्र उपाध्याय, डॉ0 उमेश गौड, डॉ0 भास्कर शर्मा, डॉ0 अक्षत अशेष, विवेक शर्मा, द्विजेन्द्र उपाध्याय, अरुण अग्निहोत्री, पंकज शर्मा, अरुण मिश्रा, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा, गजेंद्र पांडेय, राजीव शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, अमित पाठक, गौरव शर्मा एड0, राजेन्द्र पाठक, चैतन्य वीर पाठक, संजीव शर्मा, रजनी मिश्रा, अमिता उपाध्याय, संजय पाठक, नकुल भारद्वाज, विनय चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, किशन चंद शर्मा, अमित दुबे, उपेंद्र उपाध्याय, रजनीश शर्मा, सचिन भारद्वाज, योगेश उपाध्याय, श्रीनिवास शर्मा, अशोक गौड़, प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ये अतिथि रहे मौजूद-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, चेयरपर्सन बदायूँ दीपमाला गोयल, महापौर बरेली उमेश गौतम, मुख्य वक्ता के तौर पर बिल्सी विधायक आर0के0 शर्मा इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा त्रिभुवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा बदायूं अशोक भारतीय, पूर्व एम0एल0सी0 जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर सागर आदि जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

बदायूं क्लब के सचिव एवं मंच संचालन कर रहे डॉ0 अक्षत अशेष ने राष्ट्रीय कवि उर्मिलेश शंखधार द्वारा लिखित पुस्तकों का एक संग्रह माननीय न्याय मंत्री बृजेश पाठक जी को भेंट करते हुए कुछ पूर्व संस्मरण साझा किए

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights