तकनीकी समस्या के कारण भिटौरा रेलवे फाटक नहीं खुलने से लगा लंबा जाम, जान जोखिम में डालकर फाटक के नीचे से निकले वाहन लोग परेशान, रेलमंत्री से की शिकायत

WhatsApp Image 2026-09-08 at 5.43.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा रेलवे फाटक पर मंगलवार सुबह ट्रेन गुजरने के बाद भी रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक खुलने का इंतजार कर रहे राहगीरों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दूसरी ट्रेन के आने की सूचना हुई। इससे पहले जाम में फंसे कुछ लोग जान जोखिम में डालकर बंद फाटक के नीचे से अपने वाहन निकालने लगे थे। दूसरी ट्रेन को आता देख लोग आनन-फानन में पीछे हटे।मंगलवार सुबह करीब 9 बजकर 48 मिनट पर भिटौरा रेलवे फाटक से एक ट्रेन गुजरी, लेकिन ट्रेन निकलने के बाद भी फाटक नहीं खुला। करीब 18 मिनट तक फाटक बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार करते रहे।दूसरी ट्रेन गुजरने के बाद काफी मशक्कत के बाद फाटक खोला गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।बार-बार ओवरहॉलिंग के बावजूद समस्या पर सवालभिटौरा रेलवे फाटक क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला बेहद व्यस्त मार्ग है। यहां से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। है
स्थानीय लोगों का कहना है कि फाटक को समय-समय पर ओवरहॉलिंग और मरम्मत के नाम पर बंद किया जाता है। कुछ समय पूर्व भी इसे करीब पांच दिन के लिए बंद रखा गया था। इसके बावजूद फाटक के संचालन में बार-बार समस्या सामने आने से रेलवे की व्यवस्था और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर बार-बार होने वाले ओवरहॉलिंग कार्य के बाद भी फाटक सुचारु रूप से संचालित क्यों नहीं हो पा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रेलमंत्री से जांच की मांग

मामले को लेकर जाम में फंसे छात्र असद अंसारी ने रेलमंत्री से शिकायत कर भिटौरा रेलवे फाटक पर समय-समय पर कराए जाने वाले ओवरहॉलिंग और मरम्मत कार्यों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बार-बार मरम्मत और ओवरहॉलिंग के बावजूद फाटक के संचालन में दिक्कत आ रही है तो कार्यों की गुणवत्ता, प्रक्रिया और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

छात्र असद अंसारी की शिकायत पर डीआरएम मुरादाबाद ने जवाब देते हुए बताया कि, “ तकनीकी समस्या का कर्मचारियों द्वारा समाधान कर दिए जाने के बाद द्वार खुल गया है। असुविधा के लिए क्षमा करें।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights