दूधिया रोशनी से नहाया लिंगेश्वर नाथ महादेव , दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर,भव्य सजावट की गई

WhatsApp Image 2026-09-08 at 5.24.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,। मढई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में स्थित लिंगेश्वर नाथ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर आज एकादशी के अवसर पर मंदिर प्रांगण दूधिया रोशनी से नहा उठा।
रंग बिरंगी सजावट ने आगंतुक भक्तों का मन मोह लिया।
शाम के समय मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने संध्या आरती के पश्चात भगवान लड्डू गोपाल भगवान ,श्री कृष्ण‌ को मेवा, मिष्ठान का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण कराया। भक्तों ने लड्डू गोपाल की जय श्री राधे कृष्णा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भगवान भोलेनाथ की जय के जयकारों से वातावरण भक्ति मय कर दिया।
मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य दिव्य श्रृंगार, भगवान श्री लड्डू गोपाल श्री हनुमान जी भोलेनाथ माता पार्वती श्री गणेश,भगवान श्री कृष्ण, श्री राम का नवीन वस्त्र आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया।
भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार गुरमेल सिंह,कृष्ण रस्तोगी ने किया। मंदिर प्रांगण की फूलों एवं गुब्बारों से भव्य सजावट का कार्य योग्यता रस्तोगी एवं हरि फ्लावर्स की ओर से किया गया।
प्रसाद व्यवस्था में पवन रस्तोगी वंश रस्तोगी तुषार रस्तोगी रितेश रस्तोगी एवं समस्त रस्तोगी परिवार की ओर से किया गया।मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर , गोपाल पांडे,अनिल वर्मा ,रजनीश रस्तोगी ,प्रियांशु मिश्रा ,गोपाल प्रजापति ,रवि रस्तोगी एवं संजय रस्तोगी सहित अनेकों भक्त उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights