9 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू चढ़ूनी ने हाथ में गन्ना लेकर किया प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-09-05 at 6.32.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर हाथ में गन्ना लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने हाथों में गन्ना लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलाने और चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की। नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई की जाए युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, आवारा पशुओं से किसान परेशान है गौ माता के बजट की जांच कर पशुओं को गौशाला भेजा जाए , नकटिया नदी में प्रदूषण का नाला बंद किया जाए साफ सफाई और सुंदरीकरण किया जाए। किसानों ने कहा कि मुडिया अहमद नगर मार्ग की बदहाल स्थिति से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस सड़क के निर्माण की मांग उठाई गई, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
ज्ञापन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे किसानों पर थोपे जाने का विरोध किया गया। साथ ही चीनी का मूल्य 31 रुपये प्रति किलोग्राम तय करने और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी 9 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
प्रदर्शन में जिला महासचिव अर्जुन यादव , धर्मेंद्र , राधेश्याम , पंडित मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights