बदायूँ। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता विकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र, कचहरी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति निर्गत करने हेतु 05 एम.वी.ए. पावर परिवर्तक के स्थान पर नया 10 एम.वी.ए. पावर परिवर्तक स्थापित करने व अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य कराने हेतु 07 सितम्बर 2026 को समय लगभग रात्रि 01ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक कार्य करने हेतु सुरक्षा की दृष्टि से शटडाउन लिया जाना प्रस्तावित किया गया है, जिससे विद्युत उपकेन्द्र कचहरी से निर्गत शहरी पोशक वन विभाग व गांधी नगर से निर्गत कृष्णापुरी, शिवपुरम, गांधीनगर, कचहरी कलेक्ट्रेट परिसर, जांलधरी सराय, चित्रांश नगर, पुलिस लाइन, आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी। उपभोक्ताओं को असुविधा के लिये खेद है तथा सहयोग के लिये अनुरोध है।