त्यौहारों के मौसम में कई राज्यों में बढ़ाई गई सख्ती

1601
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट के बावजूद कई राज्य त्यौहारों के मौसम में फिर से संक्रमण रफ्तार ने पकड़े इसके लिए सतर्कता बरत रहे हैं. दोबारा कोरोना गाइडलाइन जारी की जा रही है. कोरोना वायरस संक्रमण में गिरावट के बाद भी केरल समेत कई राज्यों में फिर से कोविड मामलों में तेजी देखी गई है. अब इन राज्यों ने दूसरे राज्यों की चिंताए बढ़ा दी हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अगर आप भी त्यौहारों के मौसम में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह जान लीजिए कि कई राज्यों ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट को लाना अनिवार्य कर दिया है. आइए जानते हैं ऐसे सभी राज्यों के बारे में.

कर्नाटक – कर्नाटक में केरल और महाराष्ट्र के अलावा किसी भी अन्य राज्य के यात्रियों के लिए किसी भी तरह के कोरोना टेस्ट की आवश्यकता नहीं होगी. केरल और महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले यात्रियों के लिए 72 के अंदर जारी आरटीपीसीआर परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी. इसके साथ ही राज्य सरकार ने यूनाटेड किंगडम, यूरोप और मध्य पूर्व से राज्य में आने वाले यात्रियों को भी बिना कोविड रिपोर्ट आने की अनुमति दी है.

महाराष्ट्र- दूसरे राज्यों के यात्रियों को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले 72 घंटे के अंदर की कोविड टेस्ट की नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य है। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के बिना यात्रियों को उड़ान में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

सरकार ने मुंबई और राज्य के अन्य हवाई अड्डों में उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी नियम कड़े कर दिए हैं और सख्त नियम है कि आरटी-पीसीआर नकारात्मक परीक्षण 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए. उन यात्रियों को भी नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ले रखी हैं.

केरल- केरल सरकार ने भी दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को लिए 72 घंटे के अंदर की कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है. हालांकि राज्य के अंदर एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा के लिए कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं होगा.

तमिलनाडु- तमिलनाडु सरकार ने केरल से आने वाले लोगों के लिए नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट और एक कोविड -19 टीकाकरण (दो खुराक) प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है.

इसके अलावा, यूके, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और मध्य पूर्वी देशों से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जा रहे हैं.

उत्तराखंड- उत्तराखंड सरकार ने राज्य में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोविड परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता को हटा दिया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 जुलाई को ही घोषणा कर दी थी. उन्होंने कहा था कि अब कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है इस वजह से कोविड की निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता को हटाया जाता है.

हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वालों के प्रवेश नियमों को और कड़ा कर दिया है. अब यात्रियों को कोविड ई-पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है. राज्य में फिर से कड़ाई के साथ कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है.

जम्मू और कश्मीर- जम्मू कश्मीर में भी कोरोना नियमों में अब सख्ती बरती जा रही है. यहां पहुंचने वाले यात्रियों को आरटीपीसीआर या फिर एंटीजन टेस्ट से गुजरना होगा और जब तक परीक्षण की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक होम क्वारंटाईन रहना होगा.

गुजरात- गुजरात में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है. राज्य के अंदर एक शहर से दूसरे शहर जानें के लिए किसी भी तरह की कोविड टेस्ट की जूरूरत नहीं होगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights