कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक में प्रमुख सचिव और डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Image 2026-07-30 at 4.37.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बरेली के सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव एस.पी. गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने बरेली एवं मुरादाबाद मंडल के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। प्रमुख सचिव और डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह कांवड़ शिविर, मेडिकल बूथ तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सड़कों की मरम्मत जैसे कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शरारती एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
समीक्षा के दौरान कुछ स्थानों पर तैयारियों में लापरवाही सामने आने पर प्रमुख सचिव और डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों से कहा सभी कमियों को यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में दूर करने के निर्देश दिए।कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस बैठक में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। बैठक में दोनों मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights