बरेली। दरगाह नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलैह के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद नासरी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से नासाज़ (खराब) चल रही है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है,जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में लगी है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही चाहने वाले और अकीदतमंदों फ्रिकमंद है उनके जल्द सेहतयाब होने और शिफा के लिए सिविल लाइंस स्थित मस्जिद नौमहला शरीफ़ परिसर में दरगाह नासिर मियाँ पर दुआ की गई और उनकी लंबी उम्र व तंदुरुस्ती की दुआ की। हज़रत सुल्तान अहमद नासरी का हाल-चाल जानने के लिए समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ अस्पताल पहुँचे। उन्होंने सज्जादानशीन से मुलाकात कर उन्हें हौसला दिया और कहा कि सभी लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे है। इस दौरान इंजीनियर अनीस अहमद ने इलाज कर रहे डॉ. नसरुद्दीन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भी बारगाह-ए-इलाही में हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद नासरी साहब के जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की दुआ की। दुआ करने वालो में नायब सज्जादानशी ख़्वाजा सलमान अहमद नासरी,ख्वाजा शैयान अहमद नासरी,शाहिद रज़ा नूरी,सूफी वसीम मियाँ साबरी नासरी आदि ने दुआ की।