बदायूँ में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, कछला गंगा घाट से लेकर कासगंज व बरेली बॉर्डर तक किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-07-20 at 5.52.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,।आगामी श्रावण मास में 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को कछला गंगा घाट का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। घाट क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय से पहले पूर्ण किया जाए, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कछला गंगा घाट के दोनों छोरों का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बदायूं से कासगंज बॉर्डर तथा बरेली बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मार्ग की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम, यातायात संचालन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबरों का उपयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights