रज़वी परचम से होगा तीन रोज़ा उर्स-ए-रज़वी का आगाज़

WhatsApp Image 2026-07-19 at 4.18.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा विश्व विख्यात तीन रोज़ा उर्स-ए-रज़वी का आगाज़ बरेली में परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा। पारंपरिक उर्स-ए-रज़वी बरेली के इस्लामिया मैदान में मनाया जाता है। जिसमें देश विदेश से लाखों जायरीन शिरकत करने बरेली पहुंचते है। उर्स का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म से होता है। इस्मालिया मैदान के रज़ा गेट पर 06 अगस्त को शाम 5 बजे दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) के साथ देश-विदेश से आए उलेमा की मौजूदगी में रज़वी परचम लहराकर आगाज़ करेंगे। इसी के साथ तीन रोज़ा उर्स का विधिवत ऐलान होगा। दरगाह आला हज़रत से लेकर इस्लामिया मैदान तक जितने भी कार्यक्रम होंगे सभी दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की सरपरस्ती सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में सम्पन्न होंगे।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज दरगाह मुख्यालय पर उर्स का आधिकारिक पोस्टर दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां ने उलेमा की मौजूदगी जारी कर दिया। पोस्टर जारी होने के बाद इसको देश विदेश में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। डाक के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी दुनियाभर में अकीदतमंदों को भेजा जा रहा है। उर्स के पहले दिन उर्स स्थल इस्लामिया मैदान में अंतराष्ट्रीय नातिया मुशायरा होगा। जिसमें देश विदेश के शोहरा अपने कलाम पेश करेंगे। अंतिम दिन 08 अगस्त को 2 बजकर 38 मिनट पर आला हज़रत के कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा। इसके अलावा उर्स के दौरान अन्य धार्मिक व सामाजिक कार्यों के साथ हुज्जातुल इस्लाम,मुफ्ती ए आज़म हिन्द और रेहान-ए-मिल्लत के कुल शरीफ की रस्म भी अदा की जाएगी। उर्स का पोस्टर दो भाषाओं उर्दू और इंग्लिश में छपवाया गया है। पोस्टर में दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का पैगाम भी जारी किया गया है।
सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने टीटीएस के वालंटियर्स पूरे शहर में जायरीन की ख़िदमात अंज़ाम देंगे। जायरीन की सहूलियत के लिए सभी टीटीएस वालंटियर्स से जुटने को कहा गया है।
इस मौके पर मुफ्ती आकिल रज़वी,मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी,मुफ्ती अय्यूब नूरी,मुफ्ती मोइनुद्दीन बरकाती,मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी के अलावा औरंगज़ेब नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,परवेज़ नूरी,शान रज़ा,ताहिर अल्वी,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद रज़ा,नाजिम रज़ा,नफीस खान,इशरत नूरी,आलेनबी,काशिफ रज़ा,सय्यद माजिद,डॉक्टर अब्दुल माजिद,सुहैल रज़ा,ज़ुहैब रज़ा,गौहर खान,हाजी शरिक नूरी,तारिक सईद,रोमान खान,गयाज़ रज़ा,इरशाद रज़ा,युनुस गद्दी,नईम रज़ा,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,जीशान कुरैशी,सय्यद एजाज़,आरिफ रज़ा,फैज कुरैशी,अमान रज़ा,अरबाज रज़ा,मुस्तकीम रज़ा,साकिब रज़ा,आदिल रज़ा,अश्मीर रज़ा,हाजी अब्बास नूरी,फारूक खान,अजमल रज़ा,समी खान,हसीन खान,हाजी अज़हर बेग,जावेद खान,शाद रज़ा,शरिक बरकाती,मोहसिन रज़ा,तनवीर रज़ा आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights