दरगाह से सज्जादानशीन की शहरवासियों से अपील

WhatsApp Image 2026-07-18 at 7.47.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है। उर्स को बेहतर तरीके से सम्पन्न कराने के लिए दरगाह पर बैठकों का दौर जारी है। उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) बेहद संजीदा है। दरगाह पर दुनियाभर से अक़ीदतमंदों की बड़ी संख्या में आने की सूचना को देखते हुए ज़ायरीन के ठहरने,खाने व अन्य सुविधाओं के मद्देनजर दरगाह मुख्यालय पर आज टीटीएस के रजाकारों की एक अहम बैठक दरगाह प्रमुख की सरपरस्ती में हुई। सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आधिकारिक उर्स-ए-रज़वी इस्लामिया मैदान में मनाया जाता है। उर्स की सभी रस्में दरगाह व इस्लामिया मैदान में सय्यद आसिफ मियां की निगरानी में अदा की जाएगी। मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि वक़्त काफी कम बचा है और वालंटियर्स को तैयारियां ज़्यादा करनी है। दुनिया भर से बड़ी संख्या में ज़ायरीन के लिये दरगाह इन्तेज़ामिया व ज़िला इन्तेज़ामिया (प्रशासन) द्वारा किए जाने वाले इंतेज़ाम (व्यवस्था) नकाफी होते है। इसलिए मेरी सभी शहरवासियों से बारिश के मौसम को मद्देनजर रखते हुए अपील है कि वो हर साल की तरह इस साल भी जायरीन के ठहराने और लंगर में ज़्यादा से ज़्यादा सहयोग करें। टीटीएस के वरिष्ठ सदस्य परवेज़ नूरी,औरंगजेब नूरी ने मदरसों,शादी हाल,मेहमानखानों के प्रबंधक के अलावा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों जैसे किला,मलूकपुर,जखीरा,पुराना शहर, बाकर गंज,जसोली,कंघी टोला के लोग जिनके घर बड़े है वो अपने यहां जायरीन के ठहराने की व्यवस्था समय से कराने की मांग की है। शाहिद नूरी व अजमल नूरी ने बताया कि उर्स स्थल इस्लामिया मैदान से दरगाह तक तैयारियां शुरू की जा चुकी है।दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि बैठक में टीटीएस वालंटियर्स व जिले भर की लंगर कमेटियां के ज़िम्मेदार शामिल हुए। तैयारियों को लेकर अब अगली समीक्षा बैठक 23 जुलाई जुमेरात को दरगाह पर होगी।
बैठक में मुख्य रूप से मुफ्ती सलीम नूरी,मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना शाहनवाज आलम,राशिद अली खान,ताहिर अल्वी,मुजाहिद बेग,मंजूर रज़ा,अब्दुल माजिद रज़ा,शान रज़ा,सय्यद फैज़ान अली,आलेनबी,नाजिम रज़ा,यूनुस गद्दी,सय्यद माजिद,सय्यद एज़ाज़,तारिक सईद,हाजी शारिक नूरी,फ़ारूक़ खान,नईम नूरी,शाद रज़ा,सुहैल रज़ा,अरमान रज़ा,इरफान रज़ा,साकिब रज़ा,आदिल रज़ा,समी खान,जुनैद मिर्ज़ा,हाजी अज़हर बेग,अजमल खान,आरिफ रज़ा,अरवाज़ रज़ा,अयान कुरैशी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ कुरैशी,काशिफ रज़ा,हाजी अब्बास,मुस्तक़ीम नूरी,हाजी शकील,इरशाद रज़ा,शारिक बरकाती,फ़ैज़ रज़ा,गौहर खान,ग़ज़ाली रज़ा,जुनैद चिश्ती,रूमान खान,जावेद खान आदि शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights