कांवड़ यात्रा की तैयारियों की डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

WhatsApp Image 2026-07-18 at 7.47.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी मार्गों के गड्ढे भरवाए जाएं, लटकते विद्युत तार हटवाए जाएं, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराई जाए और खुले नालों पर स्लैब डलवाए जाएं। लाल फाटक पुल के दोनों ओर जलभराव की समस्या दूर करने तथा बभिया रोड, किला पुल और अलखनाथ मंदिर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए। गोताखोरों के लिए छोटी नाव और लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने तथा निर्माणाधीन पुलों के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाने को कहा गया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ मार्गों और प्रमुख शिव मंदिरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा इसकी जानकारी सभी जत्थेदारों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच, अंधेरे वाले स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा सिविल डिफेंस के सहयोग पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने स्वागत द्वार, वाटरप्रूफ टेंट, पेयजल, भंडारे, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, कंट्रोल रूम और स्टेटिक, सेक्टर, जोनल तथा सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निकायों को निराश्रित गोवंश हटाने और यात्रा मार्गों को पूरी तरह व्यवस्थित करने को कहा गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 30 स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 23 ग्रामीण और सात शहरी क्षेत्रों में होंगे। शिविरों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी तथा श्रद्धालुओं को मेडिकल किट भी वितरित की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights