बरेली। समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव जहांगीर बेग ने किया। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर टीम बनाकर पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में श्यामवीर सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा हाल में किए गए राजनीतिक आरोपों का भी उल्लेख किया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर सतर्क एवं संगठित रहकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। बैठक में हरभजन सिंह शाक्य, उमाशंकर यादव, मोहम्मद मुस्तकीम, सुभाष चंद्र गुर्जर, राजेंद्र यादव, रामसेवक यादव, यशवीर सिंह, अनिल कुमार कटियार, रेहान खान, आदिवीर सागर सहित समाजवादी अधिवक्ता सभा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।