बरेली / शाही। भारतीय जनता पार्टी के शाही मंडल कार्यालय में शनिवार को 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने की, जबकि जिला मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अंकित महेश्वरी ने कहा कि प्रदेशभर में 22 जुलाई को बूथ सम्मेलन आयोजित होंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रत्येक शक्ति केंद्र पर समन्वय व्यवस्था सुनिश्चित करने, बूथ अध्यक्षों का पंजीकरण कराने तथा उनके नाम के प्लेकार्ड और निर्धारित बैठने की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई।बैठक में बताया गया कि प्रत्येक बूथ से तीन अनिवार्य सूचियां सम्मेलन स्थल पर लानी होंगी। इनमें वर्तमान बूथ समिति व पदाधिकारियों की सूची, पूर्व पदाधिकारियों की सूची तथा संबंधित बूथ के नामित बूथ पालक का विवरण शामिल रहेगा।पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल यदुवंशी, रोहित शर्मा, दीनानाथ कश्यप, पोशाकी लाल राजपूत, जयवीर गंगवार, देश दीपक वर्मा, शरद शर्मा, भूपेंद्र गंगवार, हरपाल राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।