23 ने कराया जिला योजना समिति सदस्य के लिए नामांकन

IMG_8777
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला योजना समिति सदस्यों के लिए 27 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक नामांकन, 04 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की गई। 31 अगस्त पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उम्मीदवारी वापस ले पाएंगे। 03 सितम्बर को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान किया जाएगा, 03 बजे के बाद से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में 51 जिला पंचायत सदस्यों में से 23 ने जिला योजना समिति सदस्य के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह को आवेदन देकर नामांकन कराया। नामांकन कराने वालों में सुनीरा देवी, हिमांशु यादव, राजेश कुमार सिंह, शिवराज, बालकराम, उदयवीर, कुलदीप कुमार, मु0 आज़म, महेन्द्र प्रताप सिंह, पूनम यादव, रजनी सिंह, मेखला सिंह, दुर्वेशा देवी, जयपाल, ममता, शशिवाला, जगदेवी, जाकिर हुसैन, महेश चन्द्र, मोहर सिंह, दलवीर सिंह यादव, अनीता, नीतू शामिल हैं। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेन्द्र सिंह पटेल भी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights