उझानी में दसवां संस्कार में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा तफरी

1f2e7858-f524-4d26-84cb-cb23229aa221
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में महिला के दसवें संस्कार में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई।सिलेंडर में आग लगी देख खाना बना रहे लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।जब आग नहीं बुझ पायी तो लोगों ने घर में आग लगी होने की सूचना पीआरवी 112,थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाकर सिलेंडर को बाहर निकाला तब कहीं लोगों की जान में जान आयी और एक बड़ा हादसा होने से टला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब नगर के मौहल्ला कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी मैनेजर रवेन्द्रपाल शर्मा की माता परमेश्वरी देवी का दसवां संस्कार था।दसवां संस्कार में खाना बनाते समय अचानक रेग्यूलेटर में आग लग गई।देखते ही देखते सिलेंडर ने आग पकड़ ली।सिलेंडर में आग लगी देख दसवां संस्कार में मौजूद लोगों ने रेता,पानी,गद्दों से आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन गद्दो ने भी आग पकड़ ली।सिलेंडर में आग लगी होने से मौहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी और सिलेंडर में आग लगने की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस से कांस्टेबिल मौहम्मद आमिल,होमगार्ड सौदान व पीआरवी 1327 पर तैनात चालक अनुज गौड़,कां० चंद्रशेखर,कां०योगेन्द्र कुमार पहुंचे और आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया।बाद में लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र बदायूं को दी।सूचना मिलने पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड पर तैनात चालक आनंद किशोर,हवलदार महेंद्रपाल सिंह,फायरमैन कौशल,फायरमैन सुरमीन सिंह ने आग लगे सिलेंडर को अग्नि शामक यंत्रों से बुझाकर आग पर काबू पाया।सिलेंडर में आग लगने से किचिन का सारा सामान जलकर राख हो गया।मौहल्लेवासियों ने बताया कि सिलेंडर में एक घंटे आग लगी रही।गनीमत यह रही कि बराबर में रखे सिलेडर में आग नहीं लग पायी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights