शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 54 लाख रुपये की सड़क व आंगनबाड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-07-17 at 7.29.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार की गड्ढा मुक्तिकरण योजना के तहत बदायूं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रम में शनिवार को शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने करीब 54 लाख रुपये की लागत से तैयार दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम कुनार से वरातेगदार चौराहे तक निर्मित संपर्क मार्ग तथा ग्राम कुनार में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं।
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में गड्ढा मुक्तिकरण योजना के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। इसी योजना के तहत ग्राम कुनार से वरातेगदार चौराहे तक लगभग 36 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी।इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्राम कुनार में लगभग 18 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “विकास ही समाधान” के विजन को धरातल पर उतारने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाना है।विधायक ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में बदायूं विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और आने वाले समय में भी जनहित की ऐसी योजनाएं लगातार लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, ग्राम प्रधान अरुण कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान देवपाल पटेल, दिनेश शर्मा, रविंद्र प्रधान, देवेंद्र कुमार, सचिव मनोज कुमार, प्रधान मलखान (शिकरापुर), अनूप पटेल, विकास पटेल, सम्राट पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों के लिए सरकार और विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights