ब्राह्मण समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सपा प्रतिबद्ध, 5 अगस्त को लखनऊ में जनेश्वर मिश्र जयंती पर जुटेगा ब्राह्मण समाज

WhatsApp Image 2026-07-17 at 7.27.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के बरेली कार्यालय में ब्राह्मण समाज से जुड़े समाजवादी पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को लखनऊ में समाजवादी विचारक एवं छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं तथा इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लखनऊ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज के सम्मान, स्वाभिमान और राजनीतिक भागीदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज के हितों और अधिकारों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है और आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
पूर्व विधायक पंडित आर.के. शर्मा, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष तनवीर खां तथा पीलीभीत जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर आरोप लगाए तथा कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की राजनीति करती है।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. पारितोष शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद सनातन पांडे का पुष्पमालाओं और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में विभिन्न जनपदों से आए सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में शाहजहांपुर पूर्व एम. एल सी अमित यादव रिंकू, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, दिनेश भट्ट, मुकेश मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, नमन मिश्रा, दीप्ती पांडे, कटटर, कौशल बाजपेई, शैलेश शर्मा एड., सुखदेव शर्मा, नीरज मिश्रा, अमन मिश्रा, अनुज शुक्ला, समोद उपाध्याय, देव आनंद शर्मा, मुकेश मिश्रा, प्रवीण पाठक, सिंटू पाठक, प्रवीण मिश्रा, हिमांशु पाठक, राजेश गौड़, दिनेश मिश्रा, अवधेश पाठक, राजेश दीक्षित, धर्मेंद्र उपाध्याय, सूखदेव शर्मा, अजय शर्मा, वैभव उपाध्याय, विश्वपाल उपाध्याय, आकाश मिश्रा, अनुज उपाध्याय, हरिओम शर्मा, राजकुमार भारद्वाज मोहित शर्मा भूदेव शर्मा हिमांशु वाजपेई संदीप पांडे लक्ष्मीकांत त्रिवेदी रमाशंकर पांडे प्रयास शर्मा कृष्ण मुरारी पाठक कुलदीप उपाध्याय सूरज उपाध्याय पंडित सुमित शर्मा अरुण पाठक पुष्पेंद्र पाठक राम महेश उपाध्याय विपुल पाराशरी अर्चित पाराशरी आशीष शर्मा धीरेंद्र पांडे ए प्रशांत अवस्थी समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights