मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

संपत्ति के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने भाई को गोली मारकर की हत्या

July 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर में गुरुवार शाम पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
मृतक के पिता लल्ला खां उर्फ लतीफ खां तथा भाई इकरार के अनुसार, आरोपी तौफीक उर्फ गुड्डू थाना शेरगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ करीब 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एक वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद जेल भी जा चुका है।
परिजनों का आरोप है कि गुरुवार शाम तौफीक ने फोन पर इकरार से गाली-गलौज की और कुछ देर बाद अपने साथी असलम तथा बेटे नदीम के साथ घर पहुंच गया। वहां उसने इकरार की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे 35 वर्षीय इसरार पर तौफीक ने तमंचे से गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल इसरार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि आरोपी जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से रंजिश रखता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights