भाकियू ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मंडलाध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राधेश्याम बहादुर सिंह को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि बिल्सी क्षेत्र के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जो किसान इसके पात्र है उन्हे इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अपात्रों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। किसानों ने अपनी इस समस्याओं को लेकर कई बार तहसील स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। इसके अलावा बिल्सी क्षेत्र में पिछले कई वर्षो से छुट्टा आवारा गौवंश पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। जो खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को बर्बाद करने में लगे है। देश का किसान वैसे ही इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में आवारा पशुओं द्वारा फसलों को अपने पैरों से बर्बाद कर रहने उनको आर्थिक तौर पर और भी कमजोर कर रहे है। वही क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जा रहे है। जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडलाध्यक्ष श्री सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगें। ज्ञापन सौंपने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष बबलेश सिंह राठौड़, अरुण सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, अनूप सिंह, मोहित कुमार, रामवीर शर्मा, सन्तोष सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, सुबोध शर्मा, हीरालाल, सर्बेदर सिह, राकेश सोलंकी, सालाउदीन सैफी आदि मौजूद रहे।