मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मातमी धुन के साथ निकाली जाएगी 142 वर्ष पुरानी अब्बासियों वाली ऐतिहासिक सबील

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुहर्रम के अवसर पर अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि फईम मियां चौधरी के नेतृत्व में अब्बासियों वाली ऐतिहासिक सबील आज रात अपने इमामबाड़े से निकाली जाएगी। यह सबील पिछले 142 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे जोश, अकीदत और धूमधाम के साथ निकाली जा रही है।उन्होंने बताया कि 6 मुहर्रम को यह सबील अपने इमामबाड़े से रवाना होकर मदीना शाह, रोहली टोला, जगतपुर रोड और जगतपुर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद पुनः मदीना शाह पहुंचेगी। वहां से आगे बढ़ते हुए धोबियों वाले क्षेत्र से होकर शाही जुलूस की लाइन में शामिल हो जाएगी।8 मुहर्रम की सुबह यह ऐतिहासिक सबील शाही जुलूस के साथ अपने पारंपरिक स्वरूप में शामिल होगी। विशेष बात यह है कि पुराने शहर के सभी ताज़िये इस सबील के पीछे रहेंगे, जिससे इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सबील पर हिंदू, मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं तथा सेहरा चढ़ाकर हजरत अब्बास अलमदार की बारगाह में अकीदत पेश करते हैं। मातमी धुनों और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी के बीच निकलने वाली यह सबील बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल मानी जाती है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक सबील के दीदार और जियारत के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर इमरान इस्लाम असीम बब्बू इकराम दानिश काशिफ नदीम फैजान मेहताब आदि लोग मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights