मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

नाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश

August 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने शुक्रवार को नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान अलखनाथ मंदिर परिसर में निर्माणाधीन यात्री विश्रामगृह का कार्य प्रगति पर मिला। इस पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य नवंबर तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं। साथ ही पर्यटन अधिकारी को नियमित निरीक्षण करने और कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि जैसे-जैसे निर्माण कार्य पूरे होते जाएं, परिसर की साफ-सफाई भी तत्काल कराई जाए। मंदिरों के प्रवेश द्वारों को आकर्षक स्वरूप दिया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण भी शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की मजबूती और दीर्घकालिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में बन रही फोकस वॉल का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के उपरांत मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights