उझानी। जिला तीरंदाजी संघ बदायूं के तत्वावधान में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी में तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास माहेश्वरी (डायरेक्टर, ई-गुरुकुल कॉलेज, बदायूं) ने गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने बो एंड एरो से तीर चलाकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया तथा तीरंदाजी खेल की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की।मुख्य अतिथि विकास माहेश्वरी ने कहा कि जिला तीरंदाजी संघ बदायूं एवं कोच नेहा बी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आचार्य राजन जी ने कहा कि वास्तविक महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब बेटियाँ शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने गुरु गोरखनाथ जी के सूत्र “हँसिबा, खेलिबा, धरिबा ध्यान” का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी विचार के साथ छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएँ शीघ्र ही विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगी।कार्यक्रम में कोच नेहा बी, कोच इकबाल अहमद, कुणाल आर्या, मॉडल ईशु, मॉडल दिव्या, उपासना, शगुन, सिया, अर्चना, वंदना, स्नेहा सहित लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया।