मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

जेएस पीजी कालेज में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं का पौधरोपण के साथ हुआ स्वागत

August 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जे.एस. (पीजी) कॉलेज में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रथम आगमन के अवसर पर उनका स्वागत पौधरोपण कार्यक्रम के साथ किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना रहाकार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार, डायरेक्टर विकास यादव एवं प्राचार्या डॉ. निशि अवस्थी ने नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर किया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रबंधक, डायरेक्टर एवं प्राचार्या ने विद्यार्थियों को पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, नैतिक मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पौधरोपण जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराते हैं।कार्यक्रम में उप-प्राचार्य राहुल कुमार, निखिल कुमार, रोहित सैनी, योगेंद्र कुमार, आकाश कुमार, अजय पाल सिंह,रितु दीक्षित, फिरदौस बी, रंजना बघेल, उमरावी, डॉ. अंशुमान गुप्ता, संजीव भारद्वाज, अमित कुमार, सुधीर यादव, रिंकू, प्रेमपाल शर्मा एवं कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नव-प्रवेशित विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights