मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

जेएस पीजी कालेज में तनाव प्रबंधन कार्यशाला में विद्यार्थियों को दिए तनावमुक्त जीवन के टिप्स

August 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।। जे.एस. कॉलेज में हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में तनाव प्रबंधन विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विकास यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. कृष्णा सिंह ने विद्यार्थियों को तनाव के कारणों और उसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई, करियर, पारिवारिक परिस्थितियों और बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में तनाव बढ़ रहा है। समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, संतुलित दिनचर्या और आत्मसंवाद को अपनाकर तनाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।विशिष्ट वक्ता आचार्य राजन मेहंदी दत्ता ने ध्यान और योग को तनाव मुक्ति तथा व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग एवं ध्यान के साथ अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्या निशी अवस्थी ने की। संचालन राहुल ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं।
कार्यशाला को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं संस्था के स्वयंसेवकों कुमकुम, सुमन पाल, अजय पाल तथा सरदार ताइक्वांडो वाले संजय कुमार सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तनाव प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights